झारखंड में यूपीए गठबंधन को बढ़त का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

अजमेर। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल,  अशोक बिंदल, महेश चौहान, आरिफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता  राजेंद्र गोयल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी  चिकित्सा प्रकोष्ठ के  प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित, डॉ सुरेश गर्ग, डॉ जी एस बुन्देला ने  झारखंड विधानसभा चुनाव में  यूपी  गठबंधन को  बहुमत मिलने पर  मिठाइयां बांटकर खुशी  का इजहार किया। 
कांग्रेसी नेताओं ने  एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया  कि केंद्र की भाजपा सरकार ने  राष्ट्रवाद की आड़ मे जनता की मूलभूत समस्याओ को भुला दिया गया था। झारखंड की जनता ने सबक सिखा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार राष्ट्रवाद के नाम से जनता को बहला रही है जबकि देश में महिला उत्पीड़न बेरोजगारी भुखमरी बढ़ रही है और जीडीपी गिर रही है जिससे देश मंदी के दौर से गुजर रहा है। भारतीय जनता पार्टी को झारखंड की जनता ने  नकार दिया है।