भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की गहलोत सरकार के 1 साल पूर्ण होने से एक दिन पूर्व प्रदेश स्तरीय उपवास का आयोजन रखा। अजमेर के गांधी भवन पर एकत्रित भाजपाइयों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष आज उपवास रखा। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की अगुवाई में रखा गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूजा ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का 17 दिसंबर को एक वर्ष पूरा हो रहा है। कांग्रेस जहां जश्न की तैयारी कर रही और अपनी योजनाओं के प्रचार—प्रसार में जुटी है, 1 साल के साथ जनविरोधी बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सांस्कृतिक उपवास रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, सरपंच, जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, पंचायत चुनाव के सम्भाग प्रभारी, जिला प्रभारी, पंचायत समिति प्रभारी सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के पास बैठकर सांकेतिक उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार कल अपना 1 साल पूरे होने पर जश्न मनाने जा रही है जबकि कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बाल तस्करी, आर्थिक आपातकाल एवं कांग्रेस द्वारा किए गए बेरोजगार नौजवानों, किसानों से किए गए वादे को पूर्ण न करने पर कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा।
कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का उपवास
• Anupam Jain