तीर्थ नगरी पुष्कर में नगर पालिका ने लाल मुंह के बंदरों से से निजात दिलाने वाले के लिए सूअर और बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया। नगरपालिका पुष्कर ने पाराशर कॉलोनी से अब तक 7 लाल मुंह के बन्दर सहित श्रीजी व पारीक कॉलोनी से 20 सुअरों को पकड़कर लोगों को राहत प्रदान की। सुअर पकड़ने के अभियान में कल रात्रि से विष्णु गोयर की टीम लग रखी है। सुअरों को पकड़ने के लिए तो वही पाराशर कॉलोनी में तीन उत्पाती बन्दर पकड़ने में पालिका को कामयाबी हासिल हुई। अब तक नगर पालिका सात उत्पाती बंदरों को पकड़ चुका है। विष्णु गोयर ने बताया कि ईओ अभिषेक गहलोत के आदेश पर पुष्कर में सुअर और बन्दर पकड़ने का अभियान चलता रहेगा।
नगर पालिका ने शुरु किया सुअर और बन्दर पकड़ो अभियान
• Anupam Jain