भगवान श्री देवनारायण की 1108वीं जयंती पर गुर्जर समाज ने शोभायात्रा निकाल कर अपने आराध्य को याद किया। घूघरा गांव से भूनाबाय मन्दिर तक हजारों गुर्जरो ने पदयात्रा की एवं महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। श्री देवनारायण जयंती पर अन्तर्राष्टीय महन्त सुरेशदा महाराज आसीन्द, महन्त दयालनाथ महाराज पुष्कर व शत्रुघ्न महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रतिवर्ष निकली जाती है। शोभायात्रा व कलश यात्रा श्री तेजाजी मंदिर घूघरा से रवाना हुई। कलश यात्रा में 501 महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थी। कलश यात्रा के साथ बैण्ड बाजे व ढोल के साथ हजारों की संख्या में पुरूष, महिलाएं एवं बच्चे चल रहे थे। कलश यात्रा श्री देवनारायण मंदिर भूणाबाय कांकरिया पहुंची जहां पर कलश यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर कलश यात्रा में सभी साधु संतो व महानुभावों का मंदिर समिति की ओर से मालाएं, साफा एवं शाॅल ओढाकर सम्मान किया गया। कलश यात्रा के दौरान मेवाराम पुजारी, मन्दिर समिति के अध्यक्ष एवं देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष सौरभ बजाड़, ओमप्रकाश डोई, भोमराज गुर्जर, भेरूलाल गुंजल, गणेश ओई, वीर गुर्जर, धीरज गुर्जर, किशनलाल कटारिया, लाला राम गुर्जर, जगन्नाथ चाड़ मौजूद रहे।
देवनारायण जयंती पर गुर्जर समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा