शहर भाजपा की ओर से आज एक निजी होटल में बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक शहर अध्यक्ष डॉक्टर प्रियशील हाड़ा के मनोनित के बाद पहली शहर भाजपा की बैठक हुई। भाजपा शहर अध्यक्ष डा प्रियशील हाड़ा ने बताया कि बैठक में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अभी तक कार्यकारिणी घोषित नहीं की गई है इस पर चर्चा की गई। साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे नागरिकता संसोधन बिल के पक्ष में अभियान पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासूदेव देवनानी, महापौर धर्मन्द्र गहलोत सहित शहर अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में अभियान को गति देने सहित अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर चर्चा की गई।
डॉक्टर प्रियशील हाड़ा के अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा की पहली बैठक
• Anupam Jain