छतरी योजना जैन मंदिर में जैन धर्म के छठे तीर्थंकर पदम प्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक कई धार्मिक आयोजन के बीच मनाया गया। यह आयोजन आचार्य श्री शशांक सागर महाराज व संदेश सागर ससंघ के सानिध्य में आयोजित हुआ। बड़ा धड़ा पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी ने बताया के आंतेड़ स्थित छतरी योजना जैन मंदिर पर आज सम्मेद शिखर जी की संरचना कर 24 छोटे जिनालय निर्मित किए गए जिसमें आज 24 भगवान को विराजमान कर अभिषेक किया गया। इसके बाद सभी भगवानों की बृहद शांति धारा की गई तथा आचार्यश्री के मुख्यविंद से निर्वाण कांड बोला गया। इसके पश्चात जैन धर्म के छठे तीर्थंकर पदम प्रभु भगवान के समक्ष मोदक समर्पित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी मौजूद रहे। बड़ा धड़ा पंचायत के प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि छतरी योजना में सम्मेद शिखर जी संरचना ने अद्वितीय छटा बिखेरी। इस संरचना को देखने के लिए बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग साक्षी बने। इस अवसर पर आचार्यश्री ने विधान का आयोजन कराया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
भगवान पद्मप्रभु के मोक्ष कल्याणक पर किया मोदक समर्पित