स्वामी ग्वाल आनंद तिथि पत्रिका का चेतन किशन महाराज ने किया विमोचन

स्वामी ग्वालानंद आश्रम खारीकुई में स्वामी ग्वाल आनंद तिथि पत्रिका का महंत स्वामी चेतन किशन महाराज ने शनिवार को सत्संग कार्यक्रम के दौरान विमोचन किया।


इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के कार्यकारी अध्यक्ष नानक गजवानी महासचिव रमेश लालवानी, विष्णु जुमानी किशोर विधानी प्रथम प्रकाश संस्था के अध्यक्ष लोकेश मिश्रा, श्रीमती नीमा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।


तिथि पत्रिका में समस्त त्यौहारों को इंडिकेट किया गया है और चिन्हित किया गया है। इससे विशेष तौर से महिलाओं को विशेष लाभ मिलता है। जो प्रतिवर्ष की भांति निशुल्क वितरित किया जाएगा। यह स्वामी चेतन कृष्ण महाराज की प्रेरणा से वितरण किया जाता है।