लॉकडाउन में सभी निजी वाहनों पर लगेगा बैन और बंद रहेंगे स्टेट हाईवे टोल: गहलोत सरकार

कोरोना संक्रमण से बचाव के रास्ते ढूंढ रहे राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा फैसला किया है। कल से प्रदेशभर में सभी निजी वाहनों पर भी बैन कर दिया गया।


जयपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के रास्ते ढूंढ रहे राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा फैसला किया है। कल से प्रदेशभर में सभी निजी वाहनों पर भी बैन कर दिया गया। केवल अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन ही चल सकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा, आज रात से स्टेट हाईवे टोल भी किए जाएंगे बंद, ऐसे में ना कार चलेगी और ना ही बाइक चल पाएगी।


वही, कोरोना संक्रमण से बचाव के रास्ते ढूंढ रहे राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपील पर अब दानदाता आगे आने लगे हैं। जिसमे कई नामचीन लोगों ने भी इस कोष में बड़ी राशि देने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद अब गहलोत सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया गया है। उन्होंने BPL, स्टेट BPL, निर्माण श्रमिक और अंत्योदय को 1000 रुपये नगद भुगतान राशि देने की घोषणा की है।


दरअसल, कोरोना संक्रमण से संकट के दौर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम सहायता कोष कोविड-19 राहत कोष का गठन किया है। इसके बाद से ही इस कोष में दान राशि जमा कराने की होड़ मच गई है। एक तरफ जहां सरकारी कर्मचारी अपने एक दिन का वेतन इस कोष में जमा करवा रहे हैं, वहीं कई नामचीन लोगों ने भी इस कोष में बड़ी राशि देने का ऐलान किया है।


कोरोना से संघर्ष के लिए पद्मश्री डॉ. अशोक पनगडिय़ा ने कोविड-19 राहत कोष में पांच लाख रुपये देने का एलान किया है। उनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने 2 माह की तनख्वाह कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि वे एक माह प्रधानमंत्री राहत कोष और एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगी। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला ने विधायक कोष से एक लाख रुपये नि:शुल्क मास्क एवं सैनेटाइजर वितरण के लिए देने की घोषणा की है। यह वितरण बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में किया जाएगा।