महाकर्फ्यू के पहले दिन पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च, लोग कर है कर्फ्यू का समर्थन

                             - रणजीत सिंह -
भीलवाड़ा / अजमेर। कोरोना वायरस की चैन तोड़ने के लिए भीलवाड़ा जिला पुलिस प्रशासन ने महाकर्फ्यू के पहले दिन आज सुबह से ही शहर के विभिन्न मार्गो सहित गलियों में पुलिस की सायरन लगी गाडियों ने किया। फ्लेग मार्च लोगों से घरोंं से बाहर न आने की माइक से हिदायत देकर कहा जा रहा है। घरों में रहे सुरक्षित रहे।
भीलवाड़ा जिला कलेक्टर भट्ट की अपील का शहरवासियों पर असर हुआ और लोग शहर में महाकर्फ्यू का पूरी तरह समर्थन दे रहे हैं। दूसरी ओर  11 दिवसीय यह महाकर्फ्यू जिला प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगी।
जिला पुलिस अधिक्षक  हरेन्द्र महावर ने बताया कि शहर में 3 हजार जवान जिनमें आरएसएससी, एसडीआरएफ, होम गार्ड के जवानों ने शहर में मोर्चा सम्भाल रखा है। इसके अलावा सायरन लगे  50 बाइक सवार गलियों में लगातार गश्त कर रहे है। आज से 13 अप्रेल की रात 12:00 बजे तक महाकर्फ्यू रहेगा।  इस दौरान कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं घूम सकेगा। अगर इस सबसे बावजूद कोई बाहर निकला तो पुलिस अपना काम करेगी।                                      


महाकर्फ्यू के दौरान रहेगी पूरी सख्ती


अब तक लोग राशन खरीद के नाम पर आवाजाही कर रहे थे। अब कोई भी स्वयंसेवी संगठन व अन्य लोग राशन खरीद के नाम पर बाहर नहीं निकल सकेंगे। इस दौरान पूरी सख्ती रहेगी, ताकि संक्रमण ना फैले। इसके अलावा दोबारा सर्वे होगा जिसमें कोरोना वायरस संदिग्धों की पहचान की जाएगी।